Tumne Na Humse Full Lyrics
तुमने ना हमसे कुछ कहा था
हमने भी कुछ कहा नहीं
ये प्यार कब हो गया था?
क्या अजीब है ये ज़िंदगी
कुछ वक़्त हमने संग गुज़ारे
चंद पल साथ भी चले
संग-संग राह में बढ़े हम
राह जो मिले भी ना मिले
अब इतनी दूर तुम गए हो
क्या अजीब हैं ये सिलसिले
अब इतनी दूर तुम गए हो
क्या अजीब हैं ये सिलसिले
तुमने ना हमसे कुछ कहा था
हमने भी कुछ कहा नहीं
ये प्यार कब हो गया था?
क्या अजीब है ये ज़िंदगी
तुम रहोगी दिल की धड़कन में
साँस भी ना लें तुम्हारे बिन
आँखों में बसी हँसी तुम्हारी
याद तुम रहोगे रात-दिन
मेरे हर रंग में बसे हो
कैसे मैं कहूँ तू अजनबी?
मेरे हर रंग में बसे हो
कैसे मैं कहूँ तू अजनबी?
तुमने ना हमसे कुछ कहा था
हमने भी कुछ कहा नहीं
ये प्यार कब हो गया था?
क्या अजीब है ये ज़िंदगी
तुमने ना हमसे कुछ कहा था
हमने भी कुछ कहा नहीं
ये प्यार कब हो गया था?
क्या अजीब है ये ज़िंदगी